हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं को सबसे ज्यादा आयरन की ज़रूरत होती हैं। आयरन की कमी से महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन होने लगती हैं और इससे महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के बारे में जिन जूस का सेवन अगर गर्भवती महिलाएं करती हैं तो इससे उनके शरीर में आयरन की कोई कमी नहीं होगी और उनका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाएं रोज पिएं ये 5 जूस, मिलेगा भरपूर आयरन।
पालक, गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन पालक का जूस पीना चाहिए। इसमें कई तरह के पोषक तत्वों के साथ साथ आयरन की मात्रा भरपूर होता हैं जो महिलाओं के लिए सबसे लाभदायक माना जाता हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं और शरीर में होने वाले सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता हैं। महिलाएं प्रतिदिन एक गिलाश पालक के जूस में दो चमच शहद मिलकर इसका सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में ब्लड की कमी नहीं होगी।
अंगूर, दरअसल अंगूर का जूस गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम के साथ साथ आयरन की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिलाओं को स्वस्थ और सेहतमंद बनाती हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती हैं तथा त्वचा पर निखार बना रहता हैं। सभी गर्भवती महिलाओं को सुबह की डाइड में अंगूर का जूस पीना चाहिए। ये माँ का बच्चा दोनों के लिए लाभकारी साबित होता हैं।
अनार, गर्भवती महिलाएं रोज अनार का जूस पिएं। इससे महिलाओं को भरपूर आयरन मिलेगा तथा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहेगा। अनार के जूस पीने से शरीर में आयरन की कोई कमी नहीं होगी तथा गर्भ में पल रहा बच्चा भी स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी और थकान की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।
गाजर, दरअसल गाजर को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। इसके जूस पीने से गर्भवती महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी दूर हो जाती हैं तथा शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ती हैं तथा महिलाओं के त्वचा में भी निखार आ जाता हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन एक गिलाश गाजर का जूस पीना चाहिए।
चुकंदर, रोज़ाना चुकंदर का जूस पीने से गर्भवती महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं तथा शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता हैं। साथ हीं साथ शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। इतना हीं नहीं चुकंदर का जूस गर्भवती महिलाओं के शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं। जिससे महिलाओं को एनीमिया बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल भी अच्छा रहता हैं। इसलिए महिलाओं को प्रतिदिन चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment