हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय महिलाओं को कैल्शियम की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती हैं। क्यों की कैल्शियम की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं के जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे महिला के साथ साथ उसके गर्भ में विकसित हो रहा शिशु भी अस्वस्थ रहने लगता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे फल के बारे में जिन फल का सेवन अगर गर्भवती महिला प्रतिदिन करती हैं तो उन्हें भरपूर कैल्शियम मिलेगा और शरीर में कैल्शियम की कोई कमी नहीं होगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाएं रोज खाएं ये 5 फल, मिलेगा भरपूर कैल्शियम।
सूखे अंजीर, दरअसल सूखे अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ साथ कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती हैं। जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होता हैं और जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन सूखे अंजीर का सेवन करना चाहिएं।
खजूर, खजूर का सेवन लेबर पेन के दौरान महिलाओं को राहत प्रदान करता हैं। इससे गर्भवती महिलाओं के शरीर में होने वाली समस्याओं में कमी आती हैं। खजूर में उच्च मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं जो महिलाओं के लिए लाभदायक साबित होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं तथा हड्डियों में मजबूती आती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं खजूर का सेवन जरूर करें।
कीवी, दरअसल कीवी फल में विटामिन सी के साथ साथ कैल्शियम की मात्रा भरपूर होता हैं। जो महिलाओं के हड्डियों को मजबूती देता हैं तथा शरीर को स्वस्थ और हेल्दी बनाता हैं। साथ हीं साथ कीवी के सेवन से गर्भवती महिलाओं का पाचन तंत्र भी बेहतर रहता हैं और महिलाओं में उल्टी होने की समस्या धीरे धीरे कम हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं रोज कीवी का सेवन करें।
शहतूत, गर्भवती महिलाओं के लिए शहतूत बहुत लाभकारी फल होता हैं। शहतूत में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जिसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती हैं और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता हैं। इससे गर्भ में बच्चे का विकास ठीक तरीकों से होता हैं तथा बच्चा हेल्दी और फ़िट रहता हैं।
अखरोट, दरअसल अखरोट एक सुपरफूड हैं जिसका सेवन गर्भावस्था के दौरान सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर के साथ साथ कैल्शियम होता हैं जो महिलाओं के शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखता हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती हैं और महिलाओं की मानसिक स्थिति भी अच्छी रहती हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं प्रतिदिन अखरोट का सेवन करें।
0 comments:
Post a Comment