हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था के समय सभी गर्भवती महिलाओं को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। ये महिलाओं के लिए सबसे लाभकारी माना जाता हैं और महिलाओं के शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं और गर्भ में पलने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे चुकंदर के फायदे के बारे में की गर्भावस्था में चुकंदर का सेवन महिलाओं के लिए इतना लाभकारी क्यों हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
इम्युनिटी बूस्ट करता हैं, चुकंदर में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। इससे गर्भवती महिला के शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैं और महिलाओं में किसी भी प्रकार के बीमारी या इंफेक्शन होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था में सभी गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन चुकंदर का सेवन करना चाहिए। ये महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता हैं।
मेटाबॉलिज्म को नियमित करता हैं, दरअसल चुकंदर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियमित करता हैं। इससे गर्भवती महिला का ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रहता हैं तथा शरीर में ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। इसलिए चुकंदर का सेवन गर्भावस्था के समय सबसे लाभकारी माना जाता हैं।
सूजन को रोकता हैं, चुकंदर में आयरन के साथ साथ बीटालेन की मात्रा भरपूर होती हैं जो शरीर में उत्पन होने वाले सूजन को रोकने का काम करती हैं। गर्भावस्था के समय लगभग सभी गर्भवती महिलाओं के पैर और चेहरे में सूजन आ जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का सेवन सबसे लाभदायक साबित होता हैं और महिलाएं खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं।
एनीमिया से बचाता हैं, गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं के शरीर में एनीमिया बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता हैं। इससे ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं हो पाता हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। इस बीमारी से बचने के लिए चुकंदर का सेवन सबसे लाभकारी होता हैं। इससे महिलाओं में एनीमिया बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
बच्चे के विकास में सहायक, गर्भावस्था के समय चुकंदर का सेवन गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे के विकास में सहायक होता हैं। इससे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन मिलता हैं। जिससे बच्चे की शारीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं तथा बच्चे में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस कम जाते हैं। साथ हीं साथ बच्चे का स्वास्थ भी अच्छा रहता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान चुकंदर का सेवन करें। ये माँ के साथ साथ बच्चे के लिए बहुत लाभकारी रहेगा।
0 comments:
Post a Comment