न्यूज डेस्क: जब से योगी सरकार उत्तर प्रदेश में आयी हैं तब से कई तरह के बड़े बड़े फैसले हो रहें हैं। जिसकी चर्चा दुनिया के क्या देशों में भी हो रहा हैं। आज यूपी विकास की तफ्तार में देश के कई राज्यों से आगे हैं। आपको बता दें की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नई जनसंख्या नीति पर काम कर रही है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इस नीति को सरकारी नौकरी में भर्ती से लेकर प्रोन्नति तक लागू करने पर विचार हो रहा है.
सूत्रों ने बताया है कि इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ही इस नई नीति के लागू होने की संभावना है. इसके लिए योगी सरकार दूसरे राज्यों की जनसंख्या नीति का अध्ययन कर रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में भी जनसंख्या विस्फोट को लेकर सवाल उठाए गए थे.
नई जनसंख्या नीति के तहत जिस व्यक्ति के 2 बच्चों से ज्यादा हुए तो वह पंचायत चुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. इसके अलावा सरकारी नौकरी में भी दिक्कत होगी. नीति के तहत सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पाएगा.
योगी सरकार की इस योजना के अमल में आने से पहले ही कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. कांग्रेस का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कोई भी कानून बनाने की पहल केंद्र सरकार की ओर से होनी चाहिए ना कि UP सरकार को तानाशाही रवैया दिखाकर मनमर्जी का कानून लाना चाहिए. अब ये देखना होगा की क्या योगी सरकार यूपी में नई जनसंख्या नीति लाने में सफल हो पाती हैं या नहीं।

0 comments:
Post a Comment