आज के वर्तमान समय में सभी लोग अपने बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं ताकि उनका बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रह सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तेल के बारे में जिस तेल से अगर आप अपने बच्चों को मालिश करते हैं तो इससे उनकी हड्डियां मजबूत हो जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .तिल का तेल: यह तेल मसाज करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आपके बच्चे की त्वचा पर लगाने से शरीर में गर्माहट आती है। साथ ही साथ इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और बच्चा सेहतमंद रहता हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को इस तेल से मालिश कर सकते हैं।
2 .बादाम का तेल: यूं तो बादाम का तेल बच्चे ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा होता है। बादाम ऑयल में विटामिन ई किसी और तेल की तुलना में अधिक होता है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही साथ इससे बच्चों के शरीर की त्वचा का ग्लो बढ़ जाता हैं और बच्चा खुद को ऊर्जावान महसूस करता हैं।
3 .सरसों का तेल: बच्चों की मालिश के लिए पुराने समय से सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तेल से मालिश आपके बच्चे की स्किन इंफेक्शन से बचाने में हेल्प करता है। सरसों का तेल बॉडी को गर्म, बोन्स को मजबूती और सर्दी जुखाम से राहत दिलाता है। इसलिए आप अपने बच्चों को इस तेल से मालिश कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment