कैल्शियम की कमी होने से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ महसूस करता हैं। साथ ही साथ इससे शरीर की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जो आहार कैल्शियम की कमी को पूरा करता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
1 .डेयरी प्रोडक्ट: डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम के मुख्य स्त्रोत होते है। इसके लिए हमेशा अपनी डाइट में दूध और इससे बनी चीजें जैसे कि दही, पनीर, छाछ आदि का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे कैल्शियम की कमी दूर होती हैं।
2 .ड्राई फ्रूट्स: सूखे मेवों जैसे कि बादाम, किशमिश, पिस्ता, अखरोट, अंजीर, काजू को खाने से बॉडी को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इसके साथ ही ये बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते है। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती हैं।
3 .हरी पत्तेदार सब्जियां : पालक, साग, सेम की फली, कमल ककड़ी, अरबी, कड़ी पत्ता, गोभी और ब्रोकली के पत्तों में भी कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इससे सेहत से कैल्शियम की कमी तुरंत दूर हो जाती हैं। और इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं। इसलिए आप रोजाना इसका सेवन करें।
4 .साबूत अनाज और दालें: अनाज और दालों में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसे इंसान का शरीर ऊर्जावान रहता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को रोजाना साबूत अनाज और दालें खानी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment