पटना मेट्रो में आ रही बंपर वैकेंसी, इन पदों पर होगी तुरंत भर्ती

न्यूज डेस्क: अगर आप पटना मेट्रो में नौकरी करने का सपना देख रहें हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पटना में मेट्रो के संचालन का जिम्मा अब 188 लोगों पर होगा। पटना मेट्रो रेल परियोजना के लिए प्रबंध निदेशक सहित कुल 188 पदों को राज्य सरकार ने स्वीकृति दी है। इनके वेतन पर सालाना 17 करोड़ 28 लाख 57 हजार 108 रुपये खर्च होंगे। इनमें से 30 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।  
गुरुवार को राज्य सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रबंधक निदेशक के अलावा एक अतिरिक्त एएमडी भी होगा। पहले 191 पद सृजन की बात थी। पटना में 13365.7 करोड़ की लागत से मेट्रो के दो कॉरीडोर का निर्माण होना है। 

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि.(पीएमआरसीएल) ने गत वर्ष 25 फरवरी को अपनी पहली बैठक में मेट्रो परियोजना के संचालन के लिए कर्मियों के पद सृजन की कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया था। दोनों कॉरीडोर के निर्माण का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा किए जाने के कारण पीएमआरसीएल को एक साथ सभी कर्मियों की जरूरत नहीं है। मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरीडोर का निर्माण साढ़े तीन साल में पूरा किए जाने का लक्ष्य है। सो 30 पदों पर भर्ती तत्काल और बाकी पर जरूरत के हिसाब से की जाएगी। इसके लिए कुछ समय बाद अधिसूचना जारी किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment