न्यूज डेस्क: बिहार BPSC 65वीं पीटी का रिजल्ट आज BPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता हैं। क्यों की आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इन पद से 10 गुना रिजल्ट आज मुख्य परीक्षा के लिए घोषित किया जाएगा।
कैसे देखें रिजल्ट ?
बीपीएससी 65वीं पीटी मे शामिल सभी कैंडिडेट BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर PT Result 2019 देख पाएंगे।
आपको बता दें की बिहार BPSC ने 421 पदों के लिए 15 अक्टूबर 2019 को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें 4 लाख युवा शामिल हुए थे। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। 20 फरवरी 2020 को BPSC ने कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार बीपीएससी 65वीं का रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। वहीं 65वीं का मुख्य एग्जाम जून में लिया जाएगा। दिसंबर माह में इंटरव्यू लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment