BPSC 65th PT Result 2020: आज जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें

न्यूज डेस्क: अगर आप BPSC 65th PT रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की बिहार लोक सेवा आयोग  65वीं लिखित परीक्षा का प्रारंभिक रिजल्ट आज देर शाम जारी करने की संभावना जताई जा रही थी। बीपीएससी कैलेंडर के मुताबिक रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की जानकारी दी गई थी। ऐसे में 7 तारीख को रिजल्ट आ सकता है। सभी उम्मीदवार जो BPSC Prelims Exam 2019-20 में उपस्थित हुए थे, वे BPSC की ऑफिशियल से BPSC PT Result 2019 की जाँच कर पाएंगे।
बताया जाता है कि बीपीएससी बोर्ड की बैठक गुरुवार की शाम में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अब पीटी का रिजल्‍ट शुक्रवार को आएगा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक 65वीं के रिजल्ट की जांच पूरी होने की जानकारी दी गई। इसके बाद रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा।

आपको बता दें की यह परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को राज्य के 35 जिलों के 718 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जा चुकी है। इसमें करीब 4 लाख युवा बैठे थे। इसके बाद 17 फरवरी, 2020 को बीपीएससी 65वीं का री-एग्जाम भी जारी आयोजित हुआ जिसकी आंसर-की 20 फरवरी को जारी कर दी गई। 

20 फरवरी को बीपीएससी ने 2020 की भर्ती परीक्षाओं का एक संभावित कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक बीपीएससी 65वीं का रिजल्ट मार्च माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। बीपीएससी 65वीं मेन एग्जाम का आयोजन जून में और रिजल्ट अक्टूबर में आएगा। इंटरव्यू दिसंबर, 2020 में होंगे।

0 comments:

Post a Comment