NET 2020: जून में होने वाले यूजीसी नेट के लिए शुरू हो सकते हैं आवेदन

न्यूज डेस्क: जो लोग जून में होने वाले यूजीसी नेट के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की जून में आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 16 मार्च से शुरू होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटी) ने इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर आवेदन करने की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बहुत जल्द इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। 
एक अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू किए जा सकते हैं। उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए एकसाथ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का रिजल्ट संभवत: अगस्त में जारी कर दिए जाएंगे। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।

यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है।

यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे कर और दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जिसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर सब्जेक्ट आधारित होता हैा। यानी अभ्यर्थी 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment