न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए फंड जारी कर दिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र ने बिहार की पंचायती राज संस्थाओं को वर्ष 2020-21 की दूसरी किस्त के तौर पर 1245.50 करोड़ दिया। इस पैसों से ग्रामीण इलाकों का विकास किया जाएगा।
खबर के अनुसार इस राशि से बिहार में चल रही जल-जीवन-हरियाली व पेयजल निश्चय योजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही साथ इससे ग्रामीण इलाकों में टूटी नाली और गलियों की मरम्मत की जाएगी। इससे कई इलाकों में विकास कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें की इसके पहले जून में भी पंचायती राज संस्थाओं के लिए 1,245 करोड़ रुपये की पहली किस्त दी गई थी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशिल मोदी ने बताया है पंचायतों के जनसंख्या के आधार पर पैसा दिया जाएगा। यह पैसा सीधे ग्राम पंचायत के खाते में जाएगा ताकि गांव के विकास में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन ना हो।

0 comments:
Post a Comment