2600 एकड़ में बनेगा ग्रेटर पटना, इन इलाकों की जमीन करोड़ों में

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पास के पास एक ग्रेटर पटना बनाने का प्लान तैयार हो चूका हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये ग्रेटर पटना 2600 एकड़ जमीन में बनेगा। इन इलाकों के जमीन की कीमत करोड़ो में होने वाली हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ग्रेटर पटना के इलाके का मुआयना कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ ग्रेटर पटना बनाने का जल्द से जल्द प्लान बनाने का आदेश दिया हैं। बता दें की इस ग्रेटर पटना में करीब 500 गांव लाभान्वित होंगे, जबकि 16 लाख 81 हजार जनसंख्या को विशेष तौर पर लाभ होगा। ग्रेटर पटना तीन साल में बनकर तैयार हो जायेगा।

आपको बता दें की इस ग्रेटर पटना में हटा, नौबतपुर, शिवाला, नेउरा, सदिसोपुर के अलावा कन्हौली एक ऐसा प्वाइंट होगा, जो भविष्य में सबसे अधिक विकसित होने की उम्मीद है। इन इलाकों में जमीन का रेट काफी तेजी के साथ बढ़ सकता हैं। क्यों की सरकार इन इलाकों में रिंग रोड बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। इन इलाकों को विशेष रूप से बसाया जायेगा।

मनेर प्रखंड की 480 एकड़ भूमि ग्रेटर पटना के हिस्से में जाएगी। जबकि बिहटा प्रखंड का 477 एकड़ भूमि इस क्षेत्र में आएगी। वहीं नौबतपुर की 430 एकड़, बिक्रम की 362 एकड़, दानापुर की 360 एकड़,  फुलवारीशरीफ की 291 एकड़ तथा संपतचक की 198 एकड़ भूमि ग्रेटर पटना में शामिल होगी। इन इलाकों को आधुनिकरण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment