बिहार में आधी कीमत पर लगाएं सोलर प्लांट, खुद पैदा करें बिजली

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में रहने वाले लोग आधी कीमत पर सोलर प्लांट लगा सकते हैं और खुद की बिजली पैदा कर सकते हैं। इससे लोगों को बिजली बिल की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा।

खबर के मुताबिक राज्य सरकार ने जल जीवन हरियाली योजना के तहत अक्षय उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले उपभोक्ताओं को अनुदान देने का निर्णय लिया है। आपको बता दें की एक किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट की लागत करीब 49710 रुपए है। 

राज्य सरकार से अनुदान के बाद उपभोक्ता को महज 17400 रुपए खर्च करना होगा। इसका 5 साल तक मेंटेनेंस सोलर प्लांट लगाने वाली एजेंसी नि:शुल्क करेगी। इतना ही नहीं यह सोलर पैनल 25 साल तक लगातार काम करती रहेगी। इसलिए आप चाहें तो इसे अपने घर की छत पर लगा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन। 
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उपभोक्ता sbpdcl.co.in और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उपभोक्ता nbpdcl.co.in पर जाकर ऑन लाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले आप इसके बारे में पूरी जानकारी इस वेबसाइट से प्राप्त कर लें।

0 comments:

Post a Comment