देश के 7 मुख्यमंत्री नीट और जेईई परीक्षा के खिलाफ, जाएंगे सुप्रीम काेर्ट

न्यूज डेस्क: नीट और जेईई परीक्षा को लेकर एक बार फिर पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार नीट और जेईई परीक्षा कराना चाहती हैं। इसको लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया हैं तथा तारीख का भी ऐलान किया गया है। लेकिन देश के कई राज्य ऐसे हैं जो इस परीक्षा के विरोध में आ गए हैं।

खबर के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बुधवार काे 7 राज्याें के मुख्यमंत्रियाें ने परीक्षा टालने की मांग की। साथ ही साथ इन्होने सुप्रीम कोर्ट जानें के लिए भी कहा।  इसके बाद फैसला लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी और इस परीक्षा को रोका जायेगा।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पुद्दुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा कि अगर परीक्षा होती है तो कोरोना के केस बढ़ेंगे। इस बैठक में ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे। लेकिन इन्होने भी परीक्षा टालने की बात कही हैं।

बिहार के कई नेता भी चाहते हैं की नीट और जेईई परीक्षा कुछ समय के लिए टाला जाये। क्यों की बिहार के 16 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। जिसके कारण बस और रेल की सेवाएं बाधित हैं। इस स्थिति में इन जिलों के छात्र एग्जाम सेंटर पर कैसे पहुंच सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment