यूपी में लगेगा कम्प्लीट लॉकडाउन, जानिए योगी सरकार ने क्या कहा

न्यूज डेस्क: यूपी में कोरोना वायरस तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही हैं की योगी सरकार यूपी में कम्प्लीट लॉकडाउन लगा सकती हैं। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की बाते चल रही हैं। 

सोशल मीडिया में चल रही इस बातों को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से बयान जारी किया गया तथा इस बयान में कहा गया है कि कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करने वाली हैं। लोगों को इस तरह की बातों से सावधान रहनी चाहिए।

आपको बता दें की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही साथ कोर्ट ने कहा था कि जिला प्रशासन बिना जरूरी काम के घूमने वालों, चाय-पान की दुकान पर भीड़ लगाने वालों पर नियंत्रण करने में नाकाम रहा हैं। इसी को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा थी की योगी सरकार कम्प्लीट लॉकडाउन का फैसला ले सकती हैं। लेकिन सरकार ने इन बातों को अफवाह बताया हैं। 

0 comments:

Post a Comment