न्यूज डेस्क: बिहार में घर बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। क्यों की यहां गिट्टी और बालू पहले के मुकाबले 25 फीसदी तक सस्ता हो गया हैं। जिससे घर बनाने वाले लोगों को काफी फायदा हो सकता हैं। गांधी सेतु के पश्चिमी लेन खुल जानें से गिट्टी और बालू सस्ता हो गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में शुक्रवार तक बालू की कीमत 6000 से 6500 प्रति टेलर बिक रहा था। वहीं शनिवार का इसके रेट में 25 फीसदी की कमी हुई हैं। बाकू की कीमत घटकर 4500 से 5000 प्रति टेलर हो गया।वहीं गिट्टी की कीमत में भी 23 फीसदी की गिराबट आई हैं।
वैसे लोग जिनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चाल रहा है। उनके लिए अच्छी खबर हैं। खबर के अनुसार हाजीपुर, पटना, दरभंगा, छपरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जगहों पर भी बालू और गिट्टी के दाम में कमी आई हैं। जानकार बताते हैं की इसके दाम में और भी कमी हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment