पटना में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत, कई लोग बेहोश

न्यूज डेस्क: पटना के मीठापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पास के एक कंपनी में गैस रिसाव होने लगा। इस गैस रिसाव से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही साथ इससे कई लोग बेहोश भी हो गए हैं। 
खबर के मुताबिक मीठापुर बस स्टैंड के गेट नंबर एक के पास स्थित एक मकान के सेकेंड फ्लोर पर चल रही फैक्ट्री से अचानक अमोनियम नाइट्रेट का रिसाव होने लगा। जिससे आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर खुले में आ गए। कई लोगों को उल्टी भी होने लगी। इसके बाद तुरंत  तत्काल फैक्ट्री के लोगों ने टेक्नीशयन को सूचना दी और गैस रिसाव को रोका गया। 

आपको बता दें की फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की टीम और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हालत सामान्य हो गए हैं। बता दें की अमोनियम नाइट्रेट जहरीला गैस होता है। अधिक मात्रा में शरीर के अंदर जाने पर इंसान की मौत भी हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment