बिहार में खुलेगा नियुक्तियों का पिटारा, अंकों के आधार पर मिलेगा जॉब

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आने वाली हैं। सितंबर महीने के पहले सप्ताह से यहां नौकरियों का पिटारा खुलने वाला हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कई विभाग में बंपर भर्ती निकल सकती हैं तथा लोगों को अंकों के आधार पर नौकरी मिल सकती हैं।

बिहार सरकार के कई विभागों ने अपनी-अपनी रिक्तियों की सूचना बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी), बिहार कर्मचारी चयन आयोग एवं बिहार तकनीकी कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी है। अन्य रिक्त पदों को भी चिह्नित किया जा रहा है। बहुत जल्द आधिकारिक नोटिश जारी किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं।

बिहार में खुलेगा नियुक्तियों का पिटारा, अंकों के आधार पर मिलेगा जॉब।
1 . शिक्षा विभाग में 50 हजार।
2 .विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में 3 हजार।
3 .स्वास्थ्य विभाग में 25 हजार पद।
4 .पंचायतीराज विभाग में 5 हजार पद।
5 .पुलिस विभाग में 30 हजार पद।
6 .पर्यावरण एवं वन विभाग में 1500 पद।
7 .आईटीआई इंस्ट्रक्टर 2200 पद।

0 comments:

Post a Comment