अच्छी खबर: कोरोना काे हराने में बिहार सबसे आगे, बढ़ा रिकवरी रेट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा हैं जो राज्य में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना काे हराने में बिहार तीसरे स्थान पर पहुंच गया हैं। बिहार का रिकवरी रेट 83.74 हैं।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े के अनुसार बिहार की रिकवरी दर अभी तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं बात अगर दूसरे राज्यों की करें तो बिहार से आगे केवल दो ही राज्य हैं। जिनका रिकवरी रेट बिहार से बेहतर हैं।

खबर के मुताबिक रिकवरी रेट में पहला स्थान दिल्ली और दूसरा स्थान तमिलनाडु का हैं। दिल्ली का रिकवरी रेट 90% और तमिलनाडु का 84% है। जबकि बिहार का रिकवरी रेट 83.74% है। इसतरह से कोरोना वायरस का प्रभाव बिहार में धीरे-धीरे कम होने लगा हैं। लेकिन फिर भी राज्य में रहने वाले लोगों को सभी सावधान रहने की जरुरत हैं।

0 comments:

Post a Comment