न्यूज डेस्क: झारखंड में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द अच्छी खबर मिल सकती हैं। क्यों की झारखंड सरकार बहुत जल्द बस सेवा शुरू करने का निर्णय ले सकती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां सितंबर महीने से बस सेवा चालु किया जा सकता हैं।
दरअसल राज्य में 23 मार्च से अंतरजिला और अंतरराज्यीय बस सेवा बंद है। झारखंड की सरकार बस परिचालन पर कई तरह की पाबंदियां भी लगा रखी हैं। लेकिन कुछ गाइडलाईन के तहत बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक झारखंड परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने बस परिचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। इसमें पहले केवल अंतरजिला बस सेवा ही शुरू करने की बात कही गई हैं। लेकिन अंतरराज्यीय बस सेवा फिलहाल बंद रखी जाएगी। स्थिति सामान्य होने पर सरकार कोई कदम उठाएगी।
वहीं चर्चा ये भी है कि बस मालिकों को सितंबर तक टैक्स में छूट देने की तैयारी की जा रही हैं। राज्य में जितने दिन बस का परिचालन नहीं हुया हैं। उतने दिन का टैक्स माफ़ हो सकता हैं। बहुत जल्द इसको लेकर सुचना जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment