न्यूज डेस्क: नेतरहाट विद्यालय देश का जाना माना संस्थान हैं। इस विद्यालय से पढ़ाई करने वाले छात्र आज देश दुनिया में नाम कमा रहे हैं। अगर आप इस विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की यहां नमांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन की तिथि।
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 के लिए विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
एग्जाम की तिथि :
नेतरहाट विद्यायल में एडमिशन के लिए एग्जाम 31 अक्तूबर व एक नवंबर को ली जायेगी। इसके बारे में सूचना जारी किया जाएगा।
आयु सीमा।
आवेदन जमा करने के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थी की उम्र एक अगस्त 2020 को 10 वर्ष से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं हो
योग्यता।
नेतरहाट विद्यायल में एडमिशन के लिए किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा पांच की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क।
कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
कैसे करें आवेदन।
उम्मीदवार नेतरहाट विद्यालय के वेबसाइट www.netarhatvidyalaya.com पर ना कर नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment