न्यूज डेस्क: यूपी में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस जानलेवा होता जा रहा हैं। इससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की यूपी में एक मंत्री की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थी। उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में चल रहा था।
आपको बता दें की मंत्री कमलारानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड से जुड़ी समस्या थी। साथ ही साथ कोरोना वायरस के संक्रमण ने उनकी जिंदगी छीन ली। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार रविवार को कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का लखनऊ में निधन हो गया है। उनके निधन के बाद सीएम योगी ने आज का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया।

0 comments:
Post a Comment