बिहार में कोरोना को रोकने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च, करें डाउनलोड

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना को रोकने के लिए सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को जल्द से जल्द रोका जा सके। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया हैं। जिसकी मदद से कोरोना पर काबू पाया जा सकता हैं। 
खबर के अनुसार बिहार स्वास्थ्य विभाग ने संजीवन मोबाइल एप जारी किया हैं। जिससे आप कोरोना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ कोरोना जांच कराने को लेकर भी आप इस ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। 

आपको बता दें की इस संजीवन मोबाइल एप में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय, जांच, उपचार, स्वास्थ्य संस्थानों की सूची और अन्य महत्वपूर्व जानकारी उपलब्ध है। जिसे आप जान सकते हैं। अगर आप बिहार में रहते हैं तो आप इस मोबाइल ऐप को जरूर डाउनलोड करें। इससे आपको कोरोना से जुड़ी सभी प्रकार की  सही जानकारी प्राप्त होगी। 

0 comments:

Post a Comment