न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना जगह-जगह फैलता जा रहा हैं। जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के डीएम से लेकर कई अधिकारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और ऐसे में जिला प्रशासन की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। साथ ही साथ लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
खबर के मुताबिक पटना जिला प्रशासन के 20 अधिकारी समेत 2 दर्जन से अधिक स्टाफ अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। यहां के कई मोहल्ले को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। लेकिन फिर भी कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही हैं। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना जगह-जगह तेजी के साथ फैलता जा रहा हैं।
आपको बता दें की पटना जिले के चार अनुमंडल में 27 कंटेनमेंट जोन को मिलाकर 10 बफर जोन बनाए गए हैं। इन बफर जोन में किसी भी तरह की गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ये फैसले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया हैं। इस तरह से बिहार की राजधानी पटना में कोरोना दिन प्रतिदिन उग्र होता जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment