ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बिहार सरकार की बड़ी घोषणा, जल्दी पढ़िए

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बिहार सरकार ने बड़ी घोषणा की हैं। इससे लाखों लोगों को फायदा हो सकता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक  बिहार सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, रजिस्ट्रेशन जैसे गाड़ियों के दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

सरकारी आदेश के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस,  रजिस्ट्रेशन, परमिट 1 फरवरी 2020 को समाप्त हो चुकी है या 31 दिसंबर 2020 तक समाप्त होने वाली है। उन लोगों को अब घबराने की ज़रूरत नहीं हैं। क्यों की सरकार ने 31 दिसंबर तक इसकी वैधता को बढ़ा दिया हैं। अब ये दस्तावेज 31 दिसंबर तक वैध रहेंगे।

आपको बता दें की बिहार परिवहन विभाग ने इस सन्दर्भ में आदेश जारी किया हैं तथा सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को सूचना भेज दी हैं। साथ ही साथ इसको लेकर दिशा दिर्देश भी जारी किया हैं। जिसका पालन सभी पदाधिकारियों को करना हैं।

0 comments:

Post a Comment