खबर के अनुसार पर्यावरणीय स्वीकृति को पुराने बंदोबस्तधारियों से नये बंदोबस्तधारियों को स्थानांतरित करने की मंजूरी सिया ने दे दी है। इससे ये साफ हो गया हैं की बिहार में बालू का खनन जल्द किया जायेगा। इससे लोगों को कम कीमत पर बालू मिलेगी।
बता दें की बिहार के इन जिलों में आम लोगों को तय दर से ढाई से तीन गुना अधिक कीमत पर बालू खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में बालू के खनन शुरू होने की बात से लोगों को राहत मिली हैं। बहुत जल्द उन्हें सस्ती दरों पर बालू मिलना शुरू हो जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद और गया के नदी घाटों के लिए पुराने बंदोबस्तधारियों को नये बंदोबस्तधारियों के स्थानांतरण करने की मंजूरी दे दी गई हैं। बहुत जल्द नये बंदोबस्तधारियों का नाम जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment