उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। आप ऑनलाइन के द्वारा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पदों का विवरण : बता दें की उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। युवा ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

योग्यता : फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जुलाई 2021 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष, जबकि अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

वेतनमान : 21700-69100 प्रतिमाह।

आवेदन शुल्क :  UR/ OBC के लिए 300 रुपये, जबकि SC/ ST/ EWS के लिए 150 रुपये।

नौकरी का स्थान : उत्तराखंड।

0 comments:

Post a Comment