आपको बता दें की पटना-सासाराम फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार चलाया जायेगा। यात्रीगण कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए इस फ़ास्ट पैसेंजर ट्रेन से सफर कर सकते हैं और रेल सेवा का आनंद ले सकते हैं।
1 अक्टूबर से चलेगी पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर, देखें टाइमटेबल
पटना-सासाराम फास्ट पैसेंजर ट्रेन: यह ट्रेन पटना से प्रतिदिन दोपहर 3.15 में खुलेगी, जो सचिवालय हाल्ट, फुलवारीशरीफ, दानापुर, नेऊरा, सदिसोपुर, बिहटा, कोइलवर, कुल्हरिया, आरा, गड़हनी, चरपोखरी हाल्ट, पीरो, बिक्रमगंज, संझौली हाल्ट, गढऩोखा रूकते हुए सासाराम में रात 8.20 बजे पहुंचेगी।
सासाराम-पटना फास्ट पेसेंजर ट्रेन: यह ट्रेन सासाराम से सुबह में 6.20 में खुलकर सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए पटना 10.28 बजे पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment