खबर के अनुसार आपसी सहमति से किसी प्रॉपर्टी के बंटवारे में बटवारानामा प्रॉपर्टी के सह मालिकों के बीच में किया जाता है। इसे कानूनी रूप देने के लिए बटवारानामा को Sub-Registrar ऑफिस में रजिस्टर्ड कराना पड़ता है जिससे कि यह कानूनी रूप ले सके।
लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, कानपूर के लोग प्रॉपर्टी का बंटवारा कैसे करें, जानिए?
1 .अगर आप आपसी सहमति से बंटवारा कर रहे हैं तो प्रॉपर्टी के सभी मालिक एक जगह पर एकत्रित हो जाये। साथ ही साथ अपने वार्ड, ग्राम प्रधान या फिर पंच, सरपंच को भी इसमें शामिल करें।
2 .इसके बाद सौ रुपये के स्टाम्प पेपर में बटवारानामा तैयार करें।
3 .इस बटवारानामा पर जमीन की पूरी डिटेल्स, बंटवारे की तारीख, किसके हिस्से में कौन सी जमीन गई, वो सभी चीजों को अंकित करें।
4 .इसके बाद जमीन के सभी मालिक और भी ग्राम प्रधान, वार्ड आदि का भी उस बटवारानामा पर सिग्नेचर लें।
5 .इसके बाद रजिस्ट्री ऑफिस में जा कर इसे रजिस्टर्ड कराये और सभी अपने-अपने नाम से जमीन का कागज बना लें।
0 comments:
Post a Comment