ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के इन शहरों में आये दिन जमीन खरीद बिक्री में धोखाधड़ी की शिकायत आती हैं। इसलिए अगर आप इन शहरों में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप सावधानी पूर्वक खरीदें तथा जमीन की पूरी पड़ताल करें।
पटना, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया में कैसे खरीदें जमीन, यहां जानिए?
1 .इन शहरों में अगर आप जमीन खरीद रहें हैं तो आप सबसे पहले ये पता हैं की जमीन का असली मालिक कौन हैं। इसके लिए आप जमीन बेचने वाले से जमीन का पुराना रजिस्ट्री पेपर की मांग करें।
2 .इसके बाद आप रजिस्ट्री कार्यालय में जा कर ये पता कर लें की आपको जो रजिस्ट्री पेपर मिली हैं वो फर्जी है या सही हैं।
3 .इसके बाद आप जमीन मालिक से लगान रसीद की मांग करें और ये पता करें की जमीन का लगान रसीद किसके नाम से कट रहा हैं।
4 .अगर जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन हो जाये तो किसी वकील की सहायता से ये पता करें की जमीन पर कोई केस तो नहीं हैं।
5 .इसके बाद आप सरकारी अमीन से जमीन की नापी कराये। बता दें की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होती हैं।
6 .इसके बाद आप जो जमीन खरीद रहें हैं उस जमीन का एग्रीमेंट पेपर आवश्य बनाये। इसके बाद ही पैसों का लेन-देन हैं।
7 .आप जमीन बेचने वालों को ऑनलाइन ट्रांसफर या चेक के द्वारा ही पैसों का भुकतान करें।
0 comments:
Post a Comment