खबर के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के आधार पर स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जाएगा। शिक्षा विभाग स्कूलों को फिर से खोलना चाहता है ताकि छात्रों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित ना हो।
बता दें की बिहार में अगर कोरोना की रफ़्तार कमजोर रही तो राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 7 फरवरी से खोल दिया जाएगा। हालांकि इसका फैसला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। इस बैठक में कोरोना की स्थितियों पर चर्चा किया जायेगा। साथ ही साथ स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को खोलने पर फैसला लिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment