खबर के अनुसार पहले परीक्षा की संभावित तिथि 6 फरवरी 2022 थी। लेकिन बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिश जारी करते हुए कहा है की अब ये एग्जाम 15 मई को होगा। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश पढ़ सकते हैं।
बता दें की BPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है की आयोग ने 6 फरवरी को होने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया। यह परीक्षा अब 15 मई को होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी(CDPO) के 55 पदों के लिए आयोग के पास 1 लाख 80 हजार आवेदन आए हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर दो एग्जाम लिए जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू लिया जायेगा। फिर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment