लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपूर में घर बैठे पाएं PVC आधार कार्ड, जानिए

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपूर सहित प्रदेशभर के लोग घर बैठे-बैठे 50 रुपये देकर PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें की PVC आधार कार्ड एटीएम कार्ड के जैसे प्लास्टिक का होता। ये दिखने में शानदार और आकर्षक लगता हैं। साथ ही साथ इसे फटने की समस्या भी न के बराबर होती हैं। इसलिए आप ये कार्ड ऑडर कर सकते हैं।

खबर के अनुसार PVC आधार कार्ड के लिए आपको कहीं भी जानें की ज़रूरत नहीं हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा ये कार्ड मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

बता दें की PVC आधार कार्ड एटीएम कार्ड की तरह मजबूत होता हैं। जिसके कारण यह जल्दी खराब भी नहीं होता है। इसके अलावा इसके टूटने और फटने का खतरा नहीं हैं। साथ ही साथ यह कार्ड पूरी तरह से वेदर प्रूफ होता हैं।

लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, कानपूर में घर बैठे पाएं PVC आधार कार्ड, जानिए?

1 .आप ऑफिसियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/ पर जाएं। 

2 .इसके बाद Order Aadhar PVC Card पर क्लिक करें। 

3 .अब आप अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज कर सब्मिट करें। 

4 .आधार से लिंक्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे बॉक्स में भरें। 

5 .इसके बाद आपको ऑनलाइन के द्वारा 50 रुपये जमा करना होगा। 

6 .पेमेंट के बाद इसकी सूचना रजिस्टर्ड मोबाइल पर पहुंच जाएगी। 

7.अब कुछ दिनों में आधार कार्ड पर दिए गए पते पर आधार पीवीसी कार्ड डाक द्वारा आपके घर पहुंच जायेगा।

0 comments:

Post a Comment