बता दें की मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के मंगरौनी गांव स्थित एकादशरुद्र शिवालय पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता हैं। देश दुनिया से शिव भक्त यहां आते हैं। एकादशरुद्र शिवालय में महाश्रृंगार अनुष्ठान भक्तों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन महीने में जो भी भक्त यहां भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन माह की हर सोमवारी पर पिपराघाट स्थित संगम तट से हजारों कांवरिया जल लेकर एकादशरुद्र शिवालय पहुंचते हैं और शिव को जल अर्पित करते हैं।
ऐसे जा सकते हैं यहां : आप देश के कहीं से भी रेलमार्ग के द्वारा मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे और फिर वहां से रिक्शा, ऑटो, ई-रिक्शा से शिवालय पहुंच सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment