आरा-बलिया नई रेल लाइन बनने से इन गांवों को होगा फायदा

न्यूज डेस्क: यूपी-बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के आरा से यूपी के बलिया के बीच नई रेल लाइन बनने वाली हैं। इसको लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

खबर के अनुसार इस रेल लाइन के बिछने से बिहार के भोजपुर और बक्सर जिले के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे कई गांवों के लोग सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। वहीं यूपी के बलिया में भी कई गांवों को इसके फायदा होगा। 

आरा-बलिया नई रेल लाइन बनने से इन गांवों को होगा फायदा?

भोजपुर जिले के उदवंतनगर, आरा सदर, शाहपुर के कई गांवों को फायदा होगा। 

उमरावगंज से गौरा, करजा, बहोरनपुर सहित अन्य गांव के लोगों को फायदा होगा। 

मसाढ़ से बीबीगंज, कारी सहित आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

धमार से खजुरिया, महुली, धोबहा गांव के लोगों को ट्रेन से बलिया जाना आसान होगा। 

रेल लाइन बिछने से सोहियां, बरीसवन, चमरपुर सहित कई गांवों के लोगों का बलिया जाना आसान हो जायेगा।

0 comments:

Post a Comment