पटना, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार में आर्मी भर्ती रैली, देखें डिटेल्स

न्यूज डेस्क: बिहार में आर्मी ज्वाइन करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती भर्तियां शुरू होने वाली हैं। बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

आपको बता दें की बिहार के सभी जिलों के भर्ती रैली तिथियों को 4 जोनों में बांटा गया है। उसी अनुसार इस रैली का आयोजन किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर जारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

पटना, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार में आर्मी भर्ती रैली, देखें डिटेल्स?

1 .ARO दानापुर में भर्ती रैली का आयोजन 7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक किया जायेगा।  इसमें पटना, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान और वैशाली जिले के युवा शामिल होंगे।

2 .ARO गया में भर्ती रैली का आयोजन 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक होगा। इसमें गया, नालंदा, नवादा, कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय व जमुई के युवा शामिल होंगे।

3 .ARO मुजफ्फरपुर में भर्ती रैली का आयोजन 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक होगा। इसमें सीतामढ़ी,पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, श्योहर व मुजफ्फरपुर के युवा शामिल होंगे।

4 .ARO कटिहार में भर्ती रैली का आयोजन 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक होगा। इसमें कटिहार, माधेपुरा, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल और बेगुसराय के युवा शामिल होंगे।

0 comments:

Post a Comment