बिहार के बांका में 10वीं पास को मिलेगी नौकरी, सैलरी 17000

न्यूज डेस्क: बिहार के बांका में 9 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेला में 10वीं पास से लेकर स्नातक के बेरोजगार युवाओं को सीधी भर्ती के तहत नौकरी दी जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बांका में लगने वाले इस रोजगार मेला में 300 से ज्यादा युवाओं की भर्ती की जाएगी। इंटरव्यू के आधार पर 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास युवाओं का चयन किया जायेगा। चयनित युवाओं को 10 से 17 हजार की सैलरी दी जाएगी। 

आपको बता दें की इस रोजगार मेला का आयोजन जिला नियोजनालय, बांका में  9 सितंबर, 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 अपराह्न तक किया जायेगा। आप बायोडाटा, मार्कशीट की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं रंगीन फोटो लेकर यहां उपस्थित हो सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेला में केवल निजी क्षेत्र की कंपनियां रहेंगी। कई प्राइवेट कंपनियां रोजगार मेले में अपना स्टॉल लगाएगी और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी देगी। आप चाहें तो इस मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment