स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में विगत 24 घंटे में कुल 94,443 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 50 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 245 हो गई हैं। वहीं इस दौरान 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर पटना में सबसे अधिक 17, गया में 13, अररिया में 2, पूर्णिया में 1, दरभंगा में 4, भागलपुर में 1, गोपालगंज में 1, मधेपुरा में 1, मुंगेर में 2, नालंदा में 2, रोहतास में 1, सहरसा में 3, शेखपुरा में 1 और वैशाली में 1 नए मरीज मिले हैं।
जानकारों की मानें तो बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा हैं। हालांकि राज्य के कई जिलों में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। लेकिन इसमें से ज्यादातर मरीज तीन से चार दिन में ठीक हो जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment