बिहार के 150 गांवों में पूरा हुआ जमीन सर्वे, जानें पूरी खबर

पटना न्यूज : बिहार सरकार के आदेश पर राज्य के सभी जिलों में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। पहले चरण में 20 जिलों में सर्वे का काम शुरू किया गया था। वहीं दूसरे चरण में 18 गांवों में भी सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। बड़ी बात यह है की दो साल से चल रहे जमीन सर्वे में अबतक सिर्फ 140 गांवों में ही जमीन सर्वे का काम पूरा हुआ हैं।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 2024 तक जमीन सर्वेक्षण पूरा करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है की अगले दो साल के अंदर 40 हजार से ज्यादा राजस्व ग्राम में जमीन का सर्वे का काम कैसे पूरा होगा।

खबर के अनुसार वर्तमान में 20 जिलों के 89 अंचलों के 4989 गांवों में सर्वे का काम चल रहा है। इसके अलावा 4861 गांवों में अगस्त 2023 तक सर्वे पूरा करने का अनुमान है। सीएम नीतीश कुमार ने सर्वे की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सर्वे कर्मचारियों में कमी के कारण बिहार में जमीन सर्वे के कामों में तेजी नहीं आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष सर्वे अमीन, कानूनगो, सर्वेक्षण पदाधिकारी के खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। 

0 comments:

Post a Comment