प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत 18 जिलों में बाढ़ का कहर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा आदि नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। जिसके कारण प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत 18 जिलों में बाढ़ का कहर जारी हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के 1,111 गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया हैं। जिससे लोगों का पालन भी होने लगा हैं, हजारों हेक्टेयर फसल बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के इन 18 जिलों में बाढ़ की वजह से दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। .इतना ही नहीं 116 गांवो का संपर्क बाकी क्षेत्रों से पूरी तरह टूट गया है। इससे इन इलाकों में हाहाकार मचा हुआ हैं तथा लोग काफी परेशान हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर तथा बलिया जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जबकि यमुना नदी जालौन, बांदा तथा प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर हैं। वहीं घाघरा नदी बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जबकि शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

0 comments:

Post a Comment