मौसम विभाग के अनुसार आज पटना, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सारण, सीवान, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर,किशनगंज, अररिया कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, गोपालगंज, लखीसराय, भागलपुर, जमुई और मुंगेर में कुछ स्थान पर बिजली गिरने की आशंका हैं।
आपको बता दें की शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ठनका गिरने से कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें खगड़िया में 1, मुजफ्फरपुर में 1 वैशाली में 1 और गोपालगंज में 1 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं वज्रपात से 4 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार में आज भी वज्रपात होने की आशंका जताई है। इसलिए ख़राब मौसम के दौरान वज्रपात को लेकर जारी गाइडलाईन का पालन करें। साथ ही साथ घर से बाहर ना निकले और बड़े पेड़-पौधें से दूरी बना कर रहे।

0 comments:
Post a Comment