खबर के अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए बच्चों को किसी भी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही छात्रों को बिना किसी ब्याज पर चार लाख की राशि उपलब्ध कराई जाती हैं।
अगर आप 12वीं के बाद उच्च शिक्षा जैसे स्नातक ,बीए ,बीएससी, बीकॉम, बीई, बीटेक, मेडिकल, फार्मा, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, डिप्लोमा, मनेजमेंट आदि की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के इस योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप, कोचिंग की फीस, हॉस्टल की सुविधा तथा किताबों की शुल्क का भुगतान भी किया जाता हैं। इसका लाभ लेकर बिहार के छात्र देशभर के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर सकते हैं।
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

0 comments:
Post a Comment