बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश, पटना, पूर्णिया, सीवान में भी अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं। वहीं पटना, पूर्णिया, सीवान समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार आज बिहार के पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, वैशाली, अररिया और कटिहार जिले में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत उत्तर बिहार के जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

आपको बता दें की आज यानि की रविवार को बिहार के बेतिया, गोपालगंज, सीवान और छपरा में कुछ स्थान पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में आज वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज बिहार के सभी जिलों में कहीं-कहीं ठनका गिरने की आशंका हैं। इसलिए लोग ख़राब मौसम के दौरान सावधान रहें तथा पक्की इमारतों की शरण लें और पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर रहें। इसको लेकर लोगों से अपील की गई हैं।

0 comments:

Post a Comment