खबर के अनुसार यूपी के श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, गोंडा, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, बहराइच, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बलरामपुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में इस साल सबसे कम बारिश हुई हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा हैं।
आपको बता दें की जिन जिलों में दलहन की खेती सबसे ज्यादा होती है। उन जिलों के किसानों को योगी सरकार के द्वारा चना और मसूर के 5.25 लाख मिनी किट उपलब्ध कराएगी। साथ ही साथ किसानों के बीच चना और मसूर का वितरण किया जायेगा।
इससे पहले योगी सरकार ने किसानों को सूखे से राहत देने के लिए तोरिया के दो लाख, सरसों के तीन लाख और मंडुआ के 40 हजार मिनी किट बांट रही है। वहीं सूखे की स्थिति को देखते हुए राजकीय नलकूपों पर 15 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ भू-राजस्व की वसूली पर भी रोक लगा दी हैं।

0 comments:
Post a Comment