खबर के अनुसार मणिपुर विधानसभा के सचिव मेघजीत सिंह ने जदयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता जतायी है। आपको बता दें की जदयू विधायक का भाजपा में शामिल होगा नीतीश कुमार के लिए एक बड़ा झटका हैं।
दरअसल बिहार जदयू नीतीश कुमार को पीएम मोदी के बराबर खड़ा करना चाहती हैं और 2024 में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाना चाहती हैं। लेकिन मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के कई जदयू विधायक ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया हैं।
अगर बात अरुणाचल प्रदेश की करें तो 2019 के अरुणाचल विधानसभा चुनाव में यहां जदयू के सात प्रत्याशी जीते थे, जिनमें से छह पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके थे। वहीं 24 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के एकमात्र जदयू विधायक तेकी कासो भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
मणिपुर के ये 5 जदयू विधायक भाजपा में शामिल।
एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, केएच जॉयकिशन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरुण कुमार।

0 comments:
Post a Comment