खबर के अनुसार नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 17 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के लिए 18 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यात्रीगण अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
दीवाली व छठ के लिए दरभंगा व जयनगर से चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 01670 : यह ट्रेन 17 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को शाम 7.25 में नई दिल्ली से ट्रेन खुलेगी और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, पनियहवा, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी के रास्ते अगले दिन चार बजे दरभंगा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01669 : यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 11 नवंबर हर मंगलवार व शुक्रवार को दरभंगा से शाम छह बजे खुलने और निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकते हुए यह गाड़ी अगले दिन शाम 4.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01668 : यह पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे आनंद विहार से खुलेगी और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा जंक्शन, मधुबनी के रास्ते जयनगर दोपहर 1.35 में पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 01667 : यह पूजा स्पेशल ट्रेन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को जयनगर से अपराह्न 3.30 बजे खुलने और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम सात बजे यात्रियों को आनंद विहार टर्मिनल पहुंचायेगी।

0 comments:
Post a Comment