मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 12 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जबकि पटना, दरभंगा और मधुबनी जिले में कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी किया गया हैं।
आपको बता दें की पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से बिहार के अलग-अलग जिलों में 8 लोगों की मौत हुई हैं। इसलिए सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और आपदा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।
बिहार के इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट?
मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पटना, बक्सर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, अरवल, दरभंगा, सिवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली और भोजपुर में बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी किया हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment