गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी समेत इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात

न्यूज डेस्क:  उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरयू नदियों के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी समेत कई जिलों के गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन हो गए हैं।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी के सभी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही साथ बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों से बढ़ राहत कार्यों की पूरी रिपोर्ट मांगी। 

उन्होंने इन जिलों के जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ  बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों एवं पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के आदेश दिए। ताकि लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के करीब 14 जिलों के 247 गांव में बाढ़ से हालात खराब हैं। हालांकि बाढ़ की इस समस्या से निपटने के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री के पैकेट्स वितरण करने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment