वहीं पटना और बक्सर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया हैं। जिसके कारण यहां भी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। नेनुआ, करेला, टमाटर, मिर्च आदि की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर आम आदमी पर हो रहा हैं।
इन शहरों के सब्जी दुकानदार बताते हैं की कुछ सब्जियों को छोड़ दें तो पिछले तीन से चार दिनों में सारी सब्जियां महंगी हो गई हैं। सब्जियों की कीमतों में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई हैं। आने वाले समय में इसके दाम और भी बढ़ने की संभावना हैं।
पटना में आज सब्जियों का रेट : आलू 30 रुपये किलो, परवल 50 रुपये किलो, भिंडी 60 रुपये किलो, नेनुआ 50 रुपये किलो, बैंगन 50 रुपये किलो, बीन्स 60 रुपये किलो, प्याज 40 रुपये किलो, करेला 50 रुपये किलो, टमाटर 100 रुपये किलो, हरी मिर्च 80 रुपये किलो।
भागलपुर में सब्जियों का रेट : नेनुआ 25 रुपये किलो, भिंडी 20 रुपये किलो, परवल 40 रुपये किलो, हरा परवल 20 रुपये किलो, करेली 25 रुपये किलो, बोड़ा 30 रुपये किलो।

0 comments:
Post a Comment