खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक बोरी बालू की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये हो गई है। जबकि मौरंग की प्रति बोरी में 15 से 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई हैं। हालांकि सरिया की कीमतों में किसी तरह के कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं।
आपको बता दें की पिछले माह 120 रुपये प्रति बोरी आने वाली मौरंग अब 140 रुपये की हो गई है। वहीं बारिश की वजह से बालू के साथ साथ ईट के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों में ईट की कीमतों में भी वृद्धि हुई हैं।
घर-मकान बनाने वाले समाग्री की कीमत।
बालू की कीमत : 20,000 (पांच सौ फिट)
मौरंग की कीमत : 40,000 (पांच सौ फिट)
ईंट की कीमत : 25,000 (तीन हजार अव्वल)
सरिया की कीमत : 6700 (प्रति क्विंटल आठ एमएम)
सरिया की कीमत : 6500 (प्रति क्विंटल दस से पच्चीस एमएम)

0 comments:
Post a Comment